फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परिवहन विभाग ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जुड़ा

परिवहन विभाग ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जुड़ा

Fri, 03 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जुड़ा
ज्ञानपुर। वाहन पंजीयन से लेकर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में होने वाले सभी कार्यों की फीस अब जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र और ई सुविधा केंद्रों पर भी जमा कर सकेंगे। वाहन से जुड़ी कई सेवाओं को विभाग ने ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जोड़ दिया है। इससे उपभोक्ताओं को बाबूओं की जी हुजूरी से लेकर दलालों की मनमानी तक से नहीं जूझना पड़ेेगा। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में लाइसेंस बनवाने से लेकर अन्य कार्य को कराने के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालय जाकर फीस जमा कर रसीद आदि कटवानी पड़ती है। इस दौरान पटल बाबू, आउटसाइडर से लेकर दलालों के चक्रव्यूह से होकर उपभोक्ता को गुजरना पड़ता है। इससे अगर किसी कार्य की फीस 700 से आठ सौ तक लगती थी तो उसका खर्च 1500 से 1800 तक पहुंच जाता। संबंधित कागजात बनवाने के लिए उपभोक्ता को मजबूरीवश उनकी बात माननी पड़ती है, लेकिन अब वाहन पंजीयन की द्वितीय प्रति, स्वामित्व हस्तांतरण, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में पता परिवर्तन, अनापत्ति प्रमाणपत्र, पंजीयन प्रमाणपत्र समेत आठ कार्य कराने की फीस कहीं भी उपभोक्ता जमा कर सकेगा। वह ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जुड़े केंद्रों पर फीस जमा कर तय समय पर कार्यालय आकर कागजात लेकर जाएगा। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र यादव ने कहा कि इससे व्यवस्था पारदर्शी होगी। एक बार उपभोक्ता अगर रसीद कटवा लेगा तो उसको कागज लेने में खास दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद से यह व्यवस्था प्रभावी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed