फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मौसम ने बदली रंगत, उमस ने बेहाल किया

मौसम ने बदली रंगत, उमस ने बेहाल किया

Fri, 25 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने बदली रंगत, उमस ने बेहाल किया
ज्ञानपुर। कालीन नगरी के मौसम ने बृहस्पतिवार को अचानक रंगत बदल दी। सुबह ही आसमान में बादलों की धमक हो गई। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस ने दुश्वारियां बढ़ा दी। पूरे दिन पसीने से लोग तर-ब-तर रहे। इससे जनजीवन बेपटरी हो गया। गर्मी से निजात दिलाने के लिए लोग तमाम तरह के हथकंडे अपनाते दिखे। बच्चे गर्मी से बचने के लिए तालाब और नदी में घंटों धमाचौकड़ी करते नजर आए तो घरों से बाहर निकले लोग शीतल पेयों से हलक तर कर गर्मी से जूझते दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह हुई तो आसमान में बादलों की धमक थी। धूप नहीं थी, लेकिन उमस में कोई कमी नहीं थी। इस बीच जब-तब भगवान भाष्कर के बादलों की ओट से झांकने से वातावरण धधक उठता था। यह हाल दोपहर एक बजे तक बना रहा। इसके बाद आसमान थोड़ा और साफ हो गया, लेकिन छिटपुट बादल छाए रहे। इससे जानकार देर रात बारिश की संभावना से इनकार नहीं कर रहे थे। माना जा रहा है कि अगर ठीकठाक बारिश हो गई तब तो तपिश से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन, अगर थोड़ी-बहुत बारिश होकर थम गई तो इस उमस में हालात और भी बुरे हो जाएंगे। चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे में बीमारियों को पांव पसारने का भी मौका मिल सकता है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रा। दोपहर बाद बादल छंटने से आसमान से मानो शोलों की बरसात होने लगी। इससे जिला उबल गया। उमस और चिपचिपी गर्मी में कूलर और पंखों की हवा बेअसर हो गई। लिहाजा लोग ठीक से नींद नहीं ले पाए। दिन में लू और रात में उमस ने पसीना सूखने नहीं दिया। मौसम के रुख को देखते हुए आंधी की आशंका भी जताई जा रही थी। इससे दो बार की आंधियों से बची आम की फसल को लेकर किसान चिंतित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed