{"_id":"5aeb6e884f1c1bed778b676c","slug":"51525378696-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 लाख ले लिए, नहीं दे रहे मकान और दुकान 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 लाख ले लिए, नहीं दे रहे मकान और दुकान 0
Updated Fri, 04 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मकान और दुकान की बिक्री के एवज में 65 लाख रुपये लेने के बाद कब्जा न देने और मारपीट कर लूटपाट करने का मामला गुरुवार को कैंट थाने पहुंचा। मामले को लेकर पत्रकारपुरम कॉलोनी निवासी अनिल अग्रवाल और उसके साथी जयशंकर सिंह, प्रदीप राय, हरिबंश सिंह, राहुल पांडेय, अरुण सिंह और मुन्ना सिंह सहित आठ के खिलाफ लूट, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई महमूरगंज निवासी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान तैलंग के मैनेजर सतीश चौरसिया की तहरीर पर की गई है।
लोहता निवासी सतीश चौरसिया ने बताया कि डॉ. तैलंग से अनिल अग्रवाल ने पत्रकारपुरम कॉलोनी के समीप दुकान और मकान की बिक्री की बात तय की थी। बात तय होने पर 65 लाख रुपये देकर रजिस्ट्री कराई मगर दिसंबर 2014 से अब तक कब्जा देने में लगातार हीलाहवाली की जा रही है। एक मई को अनिल अग्रवाल और उसके साथियों ने डॉ. तैलंग को मकान और दुकान का कब्जा देने के लिए बुलाया। इस दौरान डॉ. तैलंग के साथ मारपीट की गई और उनके पास मौजूद आठ हजार रुपया व सोने की चेन आरोपी छीन लिए। इस बारे में इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।