फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फीस वृद्धि के खिलाफ सड़क पर अभिभावक

फीस वृद्धि के खिलाफ सड़क पर अभिभावक

Wed, 11 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फीस वृद्धि के खिलाफ सड़क पर अभिभावक
ज्ञानपुर। शिक्षा सत्र के शुरुआत में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी को लेकर आखिरकार अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को नाराज अभिभावकों ने पटेल नगर में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालकों की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएम से मांग की कि शासन के निर्देशानुसार ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि शासन की ओर से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है, लेकिन जिले के स्कूल संचालक अब भी मनमानी कर रहे हैं। विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निजी स्कूल बिना किसी मानक के वसूली कर रहे हैं। इससे उनकी जेब ढीली की जा रही है। एडमीशन, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म के नाम पर मोटी रकम वसूल की जा रही है। कमीशन के लिए हर दूसरे साल किताबें बदल दी जाती हैं। एनसीआरटी की पुस्तकें न चलवाकर अपने मनमाफिक प्रकाशकों की किताबें महंगे दामों पर खरीदने को विवश कर रहे हैं लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। अभिभावकों ने कहा कि आर्थिक शोषण करने वाले विद्यालयों की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन में कमलेश गुप्ता, कैलाश यादव, मुन्नू तिवारी, दिनेश तिवारी, चंद्रबली, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed