फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दीवार गिरने से बालिका की दबकर मौत

दीवार गिरने से बालिका की दबकर मौत

Sun, 08 Apr 2018 01:27 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने से बालिका की दबकर मौत
वहिदा नगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के खेदौपुर गांव में शनिवार की दोपहर जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे वहां चिलबिल के बीज बिन रही आठ साल की दीवार के मलबे में दब गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खेदौपुर गांव में शिव कुमार गौतम की बेटी दीपू (8) दोपहर में घर के बगल में चिलबिल के पेड़ के नीचे बैठकर उसके बीज बिन रही थी। पेड़ के समीप ही एक ईंट की मिट्टी की जोड़ाई वाली पुरानी जर्जर दीवार थी। अपराह्न करीब दो बजे तेज हवा के झोंके से दीवार भरभराकर गिर गई और दीपू उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटा कर दीपू को निकाला। आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपू दो भाइयों में सबसे छोटी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे। पुलिस समझाने का प्रयास करती रही लेकिन वे तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed