{"_id":"5ac288764f1c1bf4618b5131","slug":"51522698358-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख दीपों से उतारी बाबा की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख दीपों से उतारी बाबा की आरती
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर में स्थित बाबा बड़े शिव का सोमवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सविधि पूजन किया। पूजन के दौरान पंचामृत से बाबा का रुद्राभिषेक करने के बाद पुष्पों से शृंगार किया गया। इससे बाबा के अलौकिक स्वरूप की शोभा देखते बन रही थी। शृंगार के बाद सवा लाख बाती के दीपक से बाबा की आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की गई।
दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म से जुड़कर ही जीवन में शांति और सहजता प्राप्त की जा सकती है। मानव सेवा सबसे बड़े धर्म का कार्य है। इस मौके पर दीपक मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, कोमल मोदनवाल, नीरज पेंटर, वीरेंद्र पांडेय, हैप्पी गुप्ता, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।