{"_id":"5ab6b8fa4f1c1b92778b7401","slug":"51521924346-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभासपा के दो विधायकों को जारी होगी न ोटिस-BALLIA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभासपा के दो विधायकों को जारी होगी न ोटिस-BALLIA
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के दो विधायकों कैलाश सोनकर और त्रिवेणी राम को नोटिस देने का निर्देश दिया है। सोनकर वाराणसी के अजगरा और राम गाजीपुर जिले की जखनिया क्षेत्र से विधायक हैं। राजभर ने कहा कि मीडिया के जरिए पता चला कि राज्यसभा चुनाव में दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इसी आधार पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्र से कहा गया है कि दोनों विधायकों से जवाब तलब करें।
शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए वह खुद की निगरानी में चार सदस्यीय समिति गठित करेंगे। दोषी पाए जाने पर विधायकों पर कार्रवाई करेंगे। वैसे उन्होंने कहा कि वह नहीं मानते कि उनके विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर पर निशाना साधा। कहा कि एक अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। कार्यक्रम में जाने के सवाल पर कहा कि गठबंधन का कार्यक्रम होगा और बुलाया जाएगा तो जाएंगे। शाह 10 अप्रैल को ही लखनऊ आएंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में कहा कि चार माह तक इंतजार करें।