{"_id":"5a8de4124f1c1ba5268bb7e1","slug":"51519248402-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियाद बीतने के बाद भी नहीं बन सका हेरिटेज वाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मियाद बीतने के बाद भी नहीं बन सका हेरिटेज वाक
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कबीरचौरा में बनने वाले हेरिटेज वाक की मियाद सितंबर में बीत चुकी है। अब भी काम अधूरा है। नगर निगम की लापरवाही और धीमी गति से काम होने के कारण अब भी सीवेज पाइप लाइन डालने, पर्यटक सेंटर बनाने, वाटर एटीएम लगाने सहित कई काम शुरू ही नहीं हो पाए हैं। अब नगर निगम इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है मगर अभी इसे पूरा होने से में कम से कम तीन महीने का समय और लगेंगे।
हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) में कलातीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए इसकी शुरूआत की गई। ताकि वहां रहने वाले कलाकारों की कलाओं को जीवंत कर उसे देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों से रूबरू कराया जा सके। जुलाई में गुणवत्ता पर सवाल उठने के कारण काम भी रुक गया था। बाद में शुरू तो हुआ लेकिन पूरा नहीं हो पाया। गलियों में सीवेज लाइन का काम अधूरा है और दो सप्ताह से बंद है।
2.51 करोड़ की लागत से इस योजना में गलियों का सुंदरीकरण, हेरिटेज लाइट, कलाकारों के नेमप्लेट, शाइनेज, वाटर एटीएम, पार्किगिं, सूचना कियास्क, वालआर्ट। इसके अलावा रामकटोरा चौराहे पर टिकट घर होगा, जहां से सैलानी टिकट लेकर पैदल वहां से हेरिटेज वाक का भ्रमण कर सकें। पिपलानी कटरा के समीप बाबा लोढ़े नाथ मंदिर का सुंदरीकरण किया जाना है।