{"_id":"5a8de40d4f1c1bb2208ba856","slug":"51519248397-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 15 सिपाही लापरवाही में निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 15 सिपाही लापरवाही में निलंबित
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले के थानों पर तैनात 15 सिपाहियों को एसएसपी ने बुधवार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई अवैध वसूली सहित अन्य अवैधानिक कार्यों में लिप्त रहने और निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट से गायब रहने के आरोप में की गई है। इनमें से सर्वाधिक सात कांस्टेबल लंका थाने के हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों को उनके सर्किल में मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय निरीक्षण का निर्देश दिया गया था। इसके तहत आरक्षियों व दरोगाओं की कार्यशैली और ड्यूटी प्वाइंट पर सक्रिय रूप से मौजूदगी की तस्दीक करनी थी। क्षेत्राधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर 15 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके तहत लंका थाने में तैनात कांस्टेबल चंद्रपाल, आनंद मिश्रा, रुद्रदत्त निषाद, विनोद कुमार सिंह, विद्याधर तिवारी, विनोद व उमेश, भेलूपुर थाने के राजनारायण यादव व दयाशंकर सोनी, रामनगर थाने के अवधेश राय व चंद्रमा प्रसाद, रोहनिया थाने के सुभाष सिंह व तेज प्रकाश मिश्रा, बड़ागांव थाने के राजेश यादव और चोलापुर थाने के सर्वेश सिंह निलंबित किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अवैधानिक कार्यों में लिप्त रहने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। औचक निरीक्षण का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आएंगे।