{"_id":"5a89d81d4f1c1b641f8b6736","slug":"51518983197-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति का भवन जर्जर, सुविधाएं नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति का भवन जर्जर, सुविधाएं नदारद
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। विभागीय लापरवाही के चलते चार दशक से अधिक पुराना मंडी समिति परिसर बदहाली हो गया है। भवनों की हालत जर्जर हो चुकी है। सीलन के कारण दीवारों की हालत ऐसी हो गई है कि कभी भी भरभरा सकती हैं। परिसर में साफ-सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सुरक्षा से लेकर पानी तक के कोई इंतजाम नहीं हैं।
गोपीगंज नगर के ककराही स्थित मंडी समिति का भवन 1974-75 में बनकर तैयार हुआ था। करोड़ों की लागत से व्यापारियों के लिए बनाई गई मंडी विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते बदहाल हो गई है। हालत यह है कि पंप हाउस ध्वस्त हो गया है। गोदामों के आगे जल निकासी के लिए छत से लगे पाइप टूटकर जहां-तहां लटक रहे हैं। रंगाई-पुताई न होने के कारण दीवारें काली हो गईं हैं तो कई दरवाजे टूट गए हैं। बताया जाता है कि पंप हाउस पिछले कई वर्षों से नहीं चालू किया गया है। मंडी के एक कर्मचारी ने बताया कि पूरे परिसर की पाइप लाइन ध्वस्त हो चुकी है, जिससेे काफी दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। नगर के अंदर थोक व्यापारियों ने मंडी में गोदाम का आवंटन तो करा लिया लेकिन अब सुरक्षा और सुविधाएं न होने के कारण परेशान हैं।