फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रैफिक सुधार के लिए वीडीए खर्च करेगा 45 लाख

ट्रैफिक सुधार के लिए वीडीए खर्च करेगा 45 लाख

Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक सुधार के लिए वीडीए खर्च करेगा 45 लाख
वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए वीडीए 45 लाख रुपये खर्च करेगा। मैदागिन से चौक होते हुए गोदौलिया तक सड़क पर डेलीनेटर, आईकैट, सफेट पट्टी और जेब्रा लाइन बनाई जाएगी। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए वीडीए को सुझाव भेजा था। इसके बाद उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। हालांकि मैदागिन से गोदौलिया तक स्मार्ट सिटी योजना में भी शामिल करने की तैयारी है। ऐसे में उपाध्यक्ष का कहना है कि यदि इस मार्ग को स्मार्ट सिटी योजना में शािमल किया गया जाएगा तो दूसरे मार्ग को ठीक कराया जाएगा। उनका कहना है कि यातायात प्रबंधन के पहले चरण में मैदागिन, चौक व गोदौलिया चौराहे पर वीडीए काम करेगा। अवस्थापना निधि से 25 लाख में विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह 300 जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे और 20 लाख में इन तीनों चौराहों पर डेलीनेटर, आईकैट, सफेट पट्टी और जेब्रा लाइन का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान, दो भवन सील
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर जोनल अधिकारी आरपी द्विवेदी के नेतृत्व में सारनाथ क्षेत्र में अभियान चलाया गया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने अखिलेश कुमार सिंह और अशोक कुमार सिंह के भवन को सील कर दिया। जोनल अधिकारी आरपी द्विवेदी ने बताया कि दोनों भवन स्वामी बिना नक्शे के मकान का निर्माण करा रहे थे। नक्शा पास न होने कारण उसे सील कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed