{"_id":"5a6ce3524f1c1bca798b633c","slug":"51517085522-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला प्रदर्शनी से चित्रकारों ने दिया धरोहरों को सहेजने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला प्रदर्शनी से चित्रकारों ने दिया धरोहरों को सहेजने का संदेश
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी । इंटैक के स्थापना दिवस पर शनिवार को पेशवा हवेली राजा घाट परिसर में चित्रकला प्रदर्शनी का श्रीगणेश हुआ। जिसमें फाईन आर्ट्स के छात्र- छात्राओं ने अपने चित्रकारी से बनारस के धरोहरों को कैनवास पर उकेरा, जिसमें राणा महल, गांगा आरती, गंगा घाट आदि प्रमुख रहे । इस अवसर पर 24 वरिष्ठ कलाकारों ने भी भाग लिया , जिसमें प्रमुख अनिल कुमार , सुनील विश्वकर्मा, सत्येंद्र बाहुली संजय सिंह ने अपनी बहतरीन चित्रकारी का प्रदर्शन किया।
इंटैक के सहयोग से धरोहर विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें बीएचयू एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र आर्या मौर्या, अनिल सिंह कुशवाहा, नीलम गुप्ता शिवम गुप्ता ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। छायाचित्र प्रदर्शनी में राणा घाट, गंगा घाट, गंगा आरती आदि के चित्रों का लोगों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाषचंद्र यादव थे। प्रदर्शनी के आयोजक इंटैक के वाराणसी चैप्टर के संयोजक अशोक कपूर थे। अशोक कपूर ने भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के महत्वपूर्ण स्त्रोत, पाण्डुलिपियों के ऐतिहासिक महत्व एवं उनकी सुरक्षा- संरक्षा विषय पर विचार व्यक्त किए।