फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फर्जीवाड़ा करने वाले को जेल

फर्जीवाड़ा करने वाले को जेल

Tue, 16 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा करने वाले को जेल
मधुबन। ओबीसी का होते हुए फर्जी अनुसचित जाति के प्रमाणपत्र के माध्यम से अपने ही ग्राम प्रधान के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाला एक व्यक्ति अपने ही जाल में फंस गया। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामला तहसील क्षेत्र के पदारथपुर गांव का है। वर्ष 2014 में राजेश मिश्र उस गांव के ग्राम प्रधान थे। उसी समय उनके गांव का सुरेश गोंड़ पुत्र चतुरी गांव के बंजर जमीन पर कब्जा कर रहा था जिसे ग्राम प्रधान राजेश मिश्र ने रोकवा दिया।बाद में सुरेश ने स्थानीय थाने में अपना अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र लगाकर राजेश मिश्रा के विरुद्ध एससीएसटी के तहत मुकदमा कायम कर दिया। इसके बाद राजेश मिश्रा ने सुरेश के गोंड़ अनुसूचित जनजाति का होने पर ही सवाल खड़ा कर दिया। ग्राम प्रधान ने दलील थी कि इसके पहले सुरेश ने वर्ष 2013 में कहांर जाति जो पिछड़ी जाति में आती है ,के आधार पर गांव में ही 123(1)के तहत पट्टा करा लिया था।इसी को राजेश मिश्रा ने आयोग में चैलेंज किया।आयोग से इसकी जांच कराई गई तो तत्कालीन एसडीएम ने सारे रिकॉर्ड देखने के बाद अपने 20 सितम्बर 2016 की आख्या में लिखा कि इस क्षेत्र में गोंड नही पाए जाते है और गोंड़ हैं, वे कहांर जाति ओबीसी में आते है।इसी के आधार पर 19 नवम्बर 2016 को स्थानीय थाने में धोखाधड़ी आदि धाराओं में सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।इसी के तहत रविवार की रात एसएसआई मनोज कुमार नेआरोपी सुरेश के घर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गोंड़ ओबीसी में आते हैं जो इस क्षेत्र में हैं इस क्षेत्र में गोंड नहीं हैं जो एससीएसटी में आते हैं। क्षेत्र में ऐसे लोगों के जाति प्रमाण पत्र जांच कराकर निरस्त किए जाएंगे जो तथ्यों को छिपाकर गोंड़ जाति का होते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंकार सिंह -एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed