{"_id":"5a5bc4ad4f1c1b87268b470f","slug":"51515963565-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर मिला 1100 शौचालयों का सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर मिला 1100 शौचालयों का सौगात
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। आराजीलाइन विकास खंड क्षेत्र के जलालपुर गांव में आयोजित संक्रांति स्वच्छता मेले के अवसर पर प्रदेश के युवा कल्याण मंत्री नीलकंठ तिवारी ने इज्जत घर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम इज्जत घर का प्रयोग करेंगे। इस दौरान सात ग्राम पंचायतों को 11 सौ इज्जत घर का उपहार दिया गया।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में घर-घर शौचालय बनवाने व नया भारत बनाने का संकल्प लिया था। आज वह संकल्प साकार हो रहा है। मंत्री ने शौचालय उपयोग के अपील के साथ संकल्प भी दिलाया।
मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि नये वर्ष में इज्जत घर का निर्माण करवाना और खुले में शौच न जाना यही मेरा संकल्प है। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि ओडीएफ में पहले हम 47 वें स्थान पर थे। इस समय वाराणसी जिला तीसरे स्थान पर है। जिले में कुल 2.5 लाख शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य है। जिसमें 1.51 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका हैं। शेष मार्च तक पूरा कराने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि शौचालय निर्माण में गति प्रदान करने के लिए मेले का आयोजन किया गया है। कहा कि आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र के कुल सात ग्राम पंचायतों में 1100 शौचालयों का निर्माण कराकर लोगों को उपहार दिया गया है। इस अवसर पर उप निदेशक पंचायती राज आकाशदीप, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक नीलरतन पटेल नीलू, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह, बीडीओ हेमंत सिंह के साथ जलालपुर के ग्राम प्रधान सुभाष पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
मोहनसराय में राज्यमंत्री का किया गया स्वागत
रोहनिया। राज्यमंत्री अनिल राजभर का मोहनसराय चौराहे पर लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अजय दुबे, सदानंद सिंह, सूरज उपाध्याय, रमाशंकर गुप्ता, राहुल उपाध्याय, राजन उपाध्याय, मधुसूदन केशरी, कैलाश, राजेश, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विधायक ने दिलाई ईमानदारी पूर्वक काम करने की शपथ
बडागांव। आशा महाविद्यालय में रविवार को विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं और प्रधानों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आज हम सब लोग मकर संक्रांति के अवसर पर यह शपथ लें कि अपना कार्य ईमानदारी से करेंगे। इस अवसर पर डॉ. एस डी अग्रवाल, बबलू मिश्रा, डॉ. जे पी दुबे ,नागेंद्र रघुवंशी, धर्मेंद्र सिंह ,दीपक सिंह हौसिला पांडेय, राकेश मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।