{"_id":"5a591b064f1c1bf5408b47cf","slug":"51515789062-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत कबीरनगर पार्क के पास में रहने वाले रोहित तिवारी पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर के पास ही दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दोनों बदमाशों ने रोहित को आवाज देकर बाहर बुलाया था। गेट पर पहुंचते ही उन पर फायरिंग कर दी। संयोग ही था कि गोली रोहित को नहीं नहीं लगी। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को चिह्नित नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी के पुराने विवाद को लेकर घटना हुई है।
कबीरनगर पार्क के पास रहने वाले रोहित तिवारी सरकारी विभागों में दवा की सप्लाई करते हैं। इनके घर के सामने स्थित पार्क में 25 दिसंबर की दोपहर विवेकानंद नगर, करौंदी का रहने वाला करन पांडेय अपने दो साथियों के साथ एक युवती से छेड़खानी कर रहा था। रोहित ने इसका विरोध किया था। करन ने जाने से पहले रोहित को धमकी दी थी। आरोप है कि उसी का बदला लेने के लिए करन पांडेय अपने दो साथियों के साथ रोहित के घर पहुंचा। रोहित को घर के नाम टॉबी आवाज लगाकर बुलाया। रोहित के गेट पर पहुंचते की लक्ष्य कर दो फायर किया। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि जिस करन पर आरोप लगाया गया है उसके पैर में फ्रैक्चर है। कारोबार और छेड़खानी के मद्देनजर पुलिस जांच कर रही है।