फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कल होगा मंथन

औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कल होगा मंथन

Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कल होगा मंथन
वाराणसी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की डिवीजनल इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस ही नहीं, पूर्वांचल और प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने का बीड़ा उठाया है। इसे आगे बढ़ाते हुए संगठन की पहल पर औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने के लिए 11 जनवरी को प्रदेश भर के नामचीन उद्यमी काशी आएंगे। ये उद्यमी औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मंथन करेंगे।
विज्ञापन

डिवीजनल चेयरमैन और प्रमुख उद्यमी आरके चौधरी ने बताया कि डिवीजनल इकाई के बैनर तले 11 जनवरी को दोपहर दो बजे से छावनी क्षेत्र स्थित होटल अमाया में प्रदेश भर के उद्यमी जुटेंगे। इसमें प्रदेश के औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए मंथन किया जाएगा। मंथन से निकलने वाले बिंदुओं को समाहित कर एक पत्रक प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इसमें आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य, राष्ट्रीय सचिव केके अग्रवाल के साथ ही वाराणसी, कानपुर, उन्नाव, इलाहाबाद, सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, आगरा, रायबरेली समेत सभी जनपदों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed