{"_id":"5a47fa7a4f1c1bce6d8b70ae","slug":"51514666618-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल की बैरकों से बरामद हुए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल की बैरकों से बरामद हुए रुपये
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला जेल में शनिवार को पहली बार सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर कुंज बिहारी सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने छापेमारी की। 12 बजे से 3:30 बजे तक साढ़े तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान में कुछ बैरकों के बंदियों से रुपये बरामद हुए और कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
डीआईजी जेल वीएस यादव ने बताया कि सेंट्रल जेल की सात सदस्यीय टीम को पहली बार जिला जेल में छापेमारी करने के लिए भेजा गया था। इस तरह की चेकिंग प्रदेश की अन्य जेलों में कराई जाती थी लेकिन जिला कारागार में पहली बार ऐसा हुआ है। इस तरह की कार्रवाई रेंज की जेलों में आगे भी जारी रहेगी ताकि प्रतिबंधित वस्तुएं बंदियों के पास किसी भी सूरत में न पहुंच पाएं। बताया कि जेलर, डिप्टी जेलर और बंदीरक्षकों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है।