{"_id":"5a4162f74f1c1b0b788b4e96","slug":"51514234615-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी और उतर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी और उतर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई गलन
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिम हवाओं ने फिर से ठंड और गलन बढ़ा दी है। पिछले दो दिन तक ठंड में कुछ कमी आई थी मगर सोमवार को फिर से सर्दी बढ़ गई। इस सीजन का सबसे कम तापामन सोमवार को रहा। अगले दो दिन में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया था। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय का कहना है कि पछुआ हवाओं के चलने और बर्फबारी से सर्दी में इजाफा हुआ है। अगले दो दिन में और तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे गलन और ठंड बढ़ेगी। उन्होंने बतायाकि मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अनुमान के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।