{"_id":"5a3ec2d14f1c1bc5758bae50","slug":"51514062545-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में दो वर्ष में तैयार करेंगे दो लाख खिलाड़ी : चेतन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में दो वर्ष में तैयार करेंगे दो लाख खिलाड़ी : चेतन चौहान
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अगले दो साल में प्रदेश में दो लाख खिलाडि़यों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार खेल और खिलाडि़यों के प्रति जागरूक और उनके हित में कई सार्थक कदम उठा रही है। खिलाडि़यों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए बड़ी बड़ी स्पर्धाओं का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त विचार खेलमंत्री चेतन चौहान ने व्यक्त किए। वह शनिवार को 57 वें सीनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि यूपी कॉलेज पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि अगले दो वर्ष में प्रदेश में दो लाख तथा देश में दस लाख खिलाड़ी तैयार करने का सरकार का लक्ष्य है। सरकार के साथ कुछ निजी संस्थाएं भी इसमें सहयोग करने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के पदक जीतने वाले खिलाडियों को 20 हजार तक प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। खिलाडियों के लिए नौकरी की भी प्रदेश सरकार व्यवस्था कर रही है। सचिन तेंदुलकर के राज्यसभा में नहीं बोल पाने के सवाल पर खेल मंत्री ने कहा कि खेल में राजनीति घुस गई है। इसके चलते खिलाडि़यों का नुकसान हो रहा है। प्रदेश के मुख्मंत्री का खेल और खिलाडि़यों पर विशेष फोकस है।