फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुनिया देखेगी हमारी कालीन की खूबसूरती

दुनिया देखेगी हमारी कालीन की खूबसूरती

Wed, 29 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
दुनिया देखेगी हमारी कालीन की खूबसूरती
वाराणसी। भदोही और बनारस में तैयार कालीन देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कालीन मजबूती देने के उद्देश्य से सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसी के तहत दीनदयाल हस्तकला संकुल में कालीन के आकर्षक नमूने प्रदर्शित किए गए हैं, जो यहां आने वाले आयातकों और पर्यटकों का ध्यान बरबस अपनी तरफ खींच लेते हैं।
विज्ञापन

भदोही को कालीन का हब माना जाता है। हालांकि बुनाई और निर्यात का बड़ा केंद्र बनारस भी बन चुका है। भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर में कालीन और दरी बनाने की परंपरा मुगलकाल से चली आ रही हैै। प्राकृतिक रंगों से हाथ से बनी कालीन की भारत की अपेक्षा दूसरे देशों में मांग ज्यादा है। दुनिया में सबसे अधिक हस्तनिर्मित कालीन भदोही से भेजी जाती है। यहां इस कारोबार में करीब 10 लाख लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। लगभग आठ हजार करोड़ वाले इस पारंपरिक हस्तशिल्प को भारत की बौद्धिक संपदा अधिकार का दर्जा मिल चुका है। देश में सभी जीआई उत्पादों में यह शिल्पियों की संख्या एवं निर्यात के आधार पर सबसे बड़ा उत्पाद है। प्राचीन और आधुनिक डिजाइनों में तैयार यहां के कालीन की विश्व बाजार में खासी डिमांड हो रही है। कालीन नगरी के नाम से विख्यात भदोही और आसपास के नौ जनपदों को इस क्राफ्ट के लिए पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

संकुल में मैनुअल और डिजिटल डिस्प्ले
- हस्तकला संकुल में भदोही की कालीन का डिस्प्ले बहुत आकर्षक तरीके से किया गया है। यहां मैनुअल और डिजिटल दो माध्यमों से कालीन प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा कालीन बनाने की कला का भी प्रदर्शन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉटेड कार्पेट की दुनिया दीवानी
- नाटेड कार्पेट मूल रूप से भदोही की कालीन के रूप में प्रसिद्ध रही है लेकिन समय के साथ टफ्टेड, नेपली और सैगी कार्पेट का चलन भी तेजी से बढ़ा है। अब जूट, सिल्क, सिंथेटिक यार्न और काटन का प्रयोग भी कालीन बनाने तेजी से किया जा रहा है।
जीआई पंजीकरण से जगी उम्मीद
- वर्ष 2010 में जीआई पंजीकरण के बाद भदोही की हस्तनिर्मित कालीन को देश की बौद्धिक संपदा होने का गौरव प्राप्त हो चुका है। इस समय यह देश का सबसे बड़ा जीआई उत्पाद बन चुका है।
यहां भी तैयार होती है कालीन
- भदोही के अलावा बनारस के सेवापुरी, कपसेठी, लोहता और बड़ागांव सहित कई क्षेत्रों में कालीन उत्पादन का काम होता है।
यूरोप और अमेरिका में सबसे ज्यादा निर्यात
- भदोही और बनारस की कालीन सबसे ज्यादा यूरोप और अमेरिका निर्यात की जाती है। तुर्की, जर्मनी, चीन और कोरिया समेत अन्य कई देशों में भी यहां के कालीन की मांग बहुत ज्यादा है। पूरे भारत से 90 प्रतिशत कालीन का निर्यात भदोही और बनारस से ही होता है।

कालीन बुनकरों को प्रशिक्षण की दरकार
- कालीन के कारोबार से जुड़े उद्यमियों की शिकायत है कि शिल्पियों के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था सरकार नहीं कर रही। भदोही निवासी रामजीत बिंद, अब्दुल करीम, प्यारे लाल, गुलब्सा बानो, संजीदा बानो, रुक्सार और बिस्मिल्लाह आदि बताते हैं कि अब नए शिल्पी नहीं मिल रहे हैं। इसलिए सरकार को इस उद्योग को बढ़ावा देने और उचित प्रशिक्षण की दिशा में सार्थक पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed