फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा ने घबराकर प्रचार में सीएम और डिप्टी सीएम को उतारा

भाजपा ने घबराकर प्रचार में सीएम और डिप्टी सीएम को उतारा

Sat, 25 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने घबराकर प्रचार में सीएम और डिप्टी सीएम को उतारा
वाराणसी। मौलवी बाग स्थित सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर शुक्रवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक में पार्टी नेताओं ने अपील की कि बीते 22 साल से शहर का बेड़ा गर्क करने वाली भाजपा को जनता करारा जवाब दे। चुनाव प्रभारी रामकिशुन यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल और डॉ. केपी यादव ने कहा कि सपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का जन समर्थन देखकर घबराई भाजपा ने मजबूरी में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार के लिए उतारा।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समस्त जोन, वार्ड प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रभारी और नेता मतदान स्थल पर सुबह से शाम तक मौजूद रहें। एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि शहर की जर्जर सड़कें, उफनाते सीवर और दूषित पेयजल आपूर्ति भाजपा के मेयरों की उपलब्धि रही है।
विज्ञापन

महापौर प्रत्याशी साधना गुप्ता ने कहा कि काशी की जनता सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास और महिलाओं के हित में किए गए कार्य को ध्यान में रखकर वोट करे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, संचालन महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल और आभार संजय गुप्ता ने जताया। इस दौरान गोपाल यादव, गिरिजापति, कन्हैया गुप्ता, अशफाक डब्लू, इस्तकबाल कुरैशी, बदरुद्दीन, डॉ. सूबेदार सिंह, बहादुर यादव, आनंद प्रकाश तिवारी, सुभांगी द्विवेदी, मीनाक्षी व्यास, प्रिया अग्रवाल, शीला चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed