फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 142 परीक्षा केंद्र

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 142 परीक्षा केंद्र

Thu, 16 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 142 परीक्षा केंद्र
वाराणसी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए वाराणसी के केंद्रों की सूची बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कर दी गई। तमाम अटकलों और गड़बड़ियों के बीच पहली बार ऑनलाइन जारी हुई केंद्रों की सूची पर 20 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इन आपत्तियाें का निराकरण जिला समिति करेगी। यहां इस बार कुल 142 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार 23 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। पिछले वर्ष जिले में जहां 165 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, वहीं इस बार केंद्रों की संख्या घटाकर 142 कर दी गई है। वर्ष 2017 के आंकड़ों से तुलना करें तो आधार कार्ड की अनिवार्यता के चलते इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले साल की तुलना में अबकी 10,333 परीक्षार्थी कम हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले से कुल 115167 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 62720 हाईस्कूल और 52 447 इंटर के परीक्षार्थी हैं। वर्ष 2017 की परीक्षा में कुल 125500 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 67000 हाईस्कूल और 58500 इंटर के परीक्षार्थी थे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी। जबकि, प्रायोगिक परीक्षाएं 15 दिसंबर से होंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहली बार आनलाइन केंद्रों की सूची मुख्यालय ने जारी की है। यह सूची सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed