{"_id":"5a060be94f1c1b6a678bad11","slug":"51510345705-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का होगा सत्यापन
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से 2013 के विज्ञापन के तहत चयनित प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ताओं की तैनाती में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में शिकायत के बाद बोर्ड की सचिव ने स्थानीय स्तर पर सत्यापन कराने का निर्देश जारी किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड के निर्देश पर वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों का सत्यापन होगा। सत्यापन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को 21 नवंबर से 24 नवंबर के बीच चयन बोर्ड में उपस्थित होना होगा। जिले में 30 राजकीय और 136 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड से वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत 4799 प्रशिक्षित स्नातक और 875 प्रवक्ताओं का चयन का हुआ था। आयोग के निर्देश पर चयनित शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने की सूचना तथा पैनल चयन बोर्ड द्वारा भेजे गए चयनित शिक्षकों की सूची के आधार पर सत्यापन कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आयोग से सत्यापन कराने बाद ही शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया गया है। जबकि आयोग को मिली शिकायतों में पैनल में चयनित शिक्षकों के स्थान पर फर्जीवाड़ा करके किसी अन्य की तैनाती करा दी गई है।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय का कहना है कि वाराणसी में तो ऐसा कोई मामला फिलहाल नहीं है। माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड से वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत तैनात शिक्षकों का सत्यापन कराकर उसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।