{"_id":"59e2783a4f1c1b0d698b5c7a","slug":"51508014138-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में अप्रैल-मई जैसी गर्मी, हर कोई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में अप्रैल-मई जैसी गर्मी, हर कोई परेशान
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम की तल्खी से अक्तूबर में अप्रैल जैसी गर्मी हर किसी को परेशान कर रही है। दिन में तेज धूप और उमस से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। इसी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विज्ञानी दिवाली के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद जता रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पारा 36 डिग्री के करीब पहुंचने से दिन भर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि दिवाली तक इसी तरह मौसम रहेगा। हल्की पछुआ हवा चलने का क्रम शुरू हो रहा है, जिससे दिवाली बाद मौसम में बदलाव आएगा। इससे धूप की तल्खी कम होेगी और हल्की ठंड भी पड़ने लगेगी। इधर, कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के प्रो. आरपी सिंह का कहना है कि तेज धूप से खेती भी प्रभावित हो रही है। इससे अगैती फसल मटर, चना और आलू आदि की बोवाई में दिक्कत आ रही है। वहीं, धान की फसल में दाने आने का समय है। कड़ी धूप होने के कारण दाने हल्के होंगे और पैदावार में कमी आएगी।