फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सूनी अयोध्या देख दुखी हुए भरत, चित्रकूट के लिए प्रयाण

सूनी अयोध्या देख दुखी हुए भरत, चित्रकूट के लिए प्रयाण

Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
सूनी अयोध्या देख दुखी हुए भरत, चित्रकूट के लिए प्रयाण
रामनगर। विश्व विख्यात रामलीला में शुक्रवार को भरत के भातृप्रेम की लीला सामाजिक आदर्शों के ऊंचे मानकों पर स्थापित रही। राम को वन भेजने वाली अपनी मां कैकेयी को वह अनेक उलाहनाएं देते हैं। वह राम को मनाने के लिए अयोध्या से निकल पड़ते हैं। भरत आगमन की लीला देखने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
विज्ञापन

लीला की शुरुआत ननिहाल से भरत के अयोध्या पहुंचने से होती है। भरत के आने की खबर सुनते ही कैकेयी आरती ले कर दौड़ती हैं। भरत को राजमहल ले जाती हैं और मायके का हालचाल पूछती हैं। इस बीच महल सूना सूना देख कर भरत जी सीता -राम और लक्ष्मण के बारे में पूछते हैं। कैकयी बड़े ही कुटिल भाव से बताती हैं कि महाराज तो सूरधाम चले गए और राम को भी वन जाना पड़ा। ऐसे में राजपाट अब सब तुम्हारे हवाले है। इतना सुनते ही भरत जी बरस पडे़ और कहा कि पापिन तुमने तो कुल का नाश कर दिया। ऐसा ही करना था तो मुझे जन्म होते ही क्यों नहीं मार दिया।
विज्ञापन

इतने में कुबड़ी मंथरा सजधज कर के साथ आती है तभी शत्रुघ्न उसे देखते ही बरस पड़ते हैं। उसके बाल पकड़ कर घसीटते हैं। भरत को दया आ जाती है और उसे छुड़ा देते हैं। भरत व्याकुल हो कर माता के पास बैठ कर रुदन करते हैं। माता समझाती हैं। भरत जी कहते हैं कि तुम सब ठीक से रहना हम श्रीरामचंद्र जी के पास जा रहे है। माता की आज्ञा ले कर दोनों भाई तमसा नदी के किनारे पहुचते हैं। रात्रि विश्राम करने के बाद शृंगवेरपुर पहुंचते हैं। भरत जी शृंग्वेरपुर को देख गंगा जी को प्रणाम करते हैं । भारद्वाज जी भरत जी से कहते हैं- हे तात अब बहुत मत सोचो श्रीरामजी के चरण कमल देखते ही दुख मिट जाएगा। भारद्वाज जी कंदमूल मंगवाते हैं। कंदमूल फल खा कर सभी विश्राम करते हैं। लीला के 11वें दिन श्रीअवध में भरतागमन, सभा, श्रीभरत का चित्रकूट प्रयाण, निषाद मिलन, गंगा अवतरण, भरद्वाज आश्रम निवास आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed