{"_id":"599df0034f1c1bf07e8b4758","slug":"51503522819-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी अमन मलिक दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार का इनामी अमन मलिक दबोचा गया
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत पिसौर पुल के समीप मंगलवार की रात हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश चौक क्षेत्र निवासी अमन मलिक उर्फ मुहम्मद अमन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, पुलिस पर फायरिंग करते हुए अमन के साथी घौसाबाद नदेसर का अफजल और गोला दीनानाथ का शुभम केशरी भाग निकले। अमन के पास से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस, चोरी की बोलेरो और तीन स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद बुधवार को उसका चालान कर दिया गया। गिरफ्त में आए अमन के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि सर्विलांस की मदद से जानकारी हाथ लगी थी कि जिला जेल में निरुद्ध सलमान के इशारे पर उसका भाई अमन इन दिनों पार्षद विक्की खान की हत्या की योजना में है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह तहकीकात में जुटे थे। मंगलवार की रात क्राइम ब्रांच प्रभारी को सूचना मिली कि अमन अपने दो दोस्तों के साथ लोहता से शिवपुर की ओर जा रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी और शिवपुर थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्र ने एसआई राकेश सिंह व पीएन सिंह, कांस्टेबल तेज प्रताप यादव, रामभवन यादव, पुनदेव सिंह, विवेकमणि त्रिपाठी व चंद्रसेन के साथ पिसौर पुल के समीप घेरेबंदी की। बोलेरो के नजदीक आने पर रुकने का इशारा किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। मगर, बोलेरो घुमाते समय सड़क किनारे के एंगल से टकराकर रुक गई। अफजल और शुभम कूदकर भाग निकले जबकि अमन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अमन ने बताया कि जिला जेल में निरुद्ध सलमान ने उसे पार्षद विक्की खान की हत्या का जिम्मा सौंपा था। बता दें कि पुरानी रंजिश में वर्ष 2016 में भी विक्की खान पर जानलेवा हमला किया गया था।