{"_id":"599b49424f1c1b79098b4b26","slug":"51503349058-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू परिसर में ‘चोटी कटवा बाबा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू परिसर में ‘चोटी कटवा बाबा’
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तमाम प्रयासों के बाद भी चोटी कटने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यह अंधविश्वास इतना तेजी से फैला है कि कोई यह मानने को तैयार नहीं है कि किसी की शरारत है या कोई और बात। वहीं, बीएचयू परिसर में किसी ने चोटी कटवा बाबा की मूर्ति लगवा दी। परिसर में कोट माता मंदिर के सामने एक पेड़ के नीचे रखी एक मूर्ति पर किसी ने दो दिन पहले चोटी कटवा बाबा लिखकर चस्पा कर दिया। धीरे-धीरे यह बात चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गई। उधर किसी अराजकतत्व की साजिश मानते हुए सोमवार रात विश्वविद्यालय प्रशासन ने चस्पा स्लिप हटवा दी।
दो दिन पहले कोट माता मंदिर परिसर के सामने चोटी कटवा बाबा की मूर्ति लगने की खबर जैसे ही लोगों को मिली लोग वहां पहुंचकर फूल माला चढ़ाने लगे। लाल रंग की प्रतिमा के उपर नीले रंग के कागज पर चोटी कटवा बाबा लिखा था।
विज्ञापन
दो दिन पहले कोट माता मंदिर परिसर के सामने चोटी कटवा बाबा की मूर्ति लगने की खबर जैसे ही लोगों को मिली लोग वहां पहुंचकर फूल माला चढ़ाने लगे। लाल रंग की प्रतिमा के उपर नीले रंग के कागज पर चोटी कटवा बाबा लिखा था।
विज्ञापन