{"_id":"5966886c4f1c1b19288b45e7","slug":"51499891820-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर-गंदगी से बेहाल जनता, नहीं सुन रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर-गंदगी से बेहाल जनता, नहीं सुन रहे अफसर
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बारिश में शहर के कई इलाके और मुहल्ले सीवर ओवरफ्लो से बजाबजा रहे हैं। कई क्षेत्रों में जलभराव से जनता बेहाल हैं। अफसर हैं कि नागरिकों का तो छोड़िए जनप्रतिनिधियों का भी फोन नहीं उठा रहे हैं। बुधवार को निरीक्षण पर निकले मेयर रामगोपाल मोहले ने जब जलकल के जीएम बीके सिंह को फोन मिलाया तो उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया। इससे नाराज मेयर उनके आवास पर पहुंच गए और जककर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सीवर ओवरफ्लो और जलभराव से लोग जूझ रहे हैं और अधिकारी घर बैठे हुए हैं।
उन्होंने समस्याओं को निस्तारित करने के लिए घर से क्षेत्र में निकलने की हिदायत दी। रवींद्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो से आवागमन बाधित हो गया था। बुधवार को निरीक्षण पर निकले मेयर राम गोपाल मोहले ने जलकल के महाप्रबंधक बीके सिंह को कड़ी फटकार लगाई और उसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के जीएम संजय सिंह को चेताया कि बरसाती पानी के लिए जाम पाइप लाइन को ठीक कराएं। जिससे शहर में भर रहे पानी की निकासी बेहतर ढंग से हो सके। मेयर ने रवींद्रपुरी के अलावा ईश्वरगंगी, लोहटिया, जय प्रकाश नगर, माधोपुर, बैंक कालोनी, भवनिया पोखरी में निरीक्षण कर जलभराव और गंदगी की दिक्क्तों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा इंग्लिशिया लाइन पर हाईटेंशन तार से स्पर्श कर रही एक बड़ी होर्डिंग्स को भी उन्होंने हटवाया।
खुले में शौचमुक्त करने के लिए कसी नकेल
वाराणसी। नगर निगम के तहत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने जानी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन और जायका के तहत शहर में बन रहे निजी एवं सार्वजनिक शौचालयाें का काम जल्द पूरा करने के लिए नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने नकेल कसी। उन्होंने मातहतों को चेताया कि जो काम अधूरा है उसे गुणवत्तायुक्त तरीके से समय पर पूरा कराएं। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में तकरीबन नौ हजार निजी टायलेट बनाए जाने हैं। वहीं सवा सौ के करीब सार्वजनिक टायलेट का निर्माण होना है। इसके अलावा संपत्तिकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने नमूने के तौर पर 10 वार्डों में होने वाले गृहकर के सर्वे पर भी रिपोर्ट देखी। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि निगम की आय बढ़ाने के लिए सभी घरों को गृहकर के दायरे में लाया जाए। साथ ही समय पर इसकी वसूली सुनिश्चित कराई जाए।