{"_id":"594d7c0f4f1c1b393e8b4643","slug":"51498250255-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजलों की कशिश संग दिखेगा बनारसी साड़ी का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजलों की कशिश संग दिखेगा बनारसी साड़ी का जलवा
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। दुनिया में अलग मीनाकारी, डिजाइन और नाम के लिए मशहूर बनारसी साड़ी के विविध रूप शनिवार को गजलों की कशिश पर अपना रंग बिखेरेंगे। संगीत की धुनों पर बनारसी वस्त्रों की शृंखला प्रस्तुत करेंगी जानी मानी फैशन डिजाइनर मिती बग्गा। मिती के बनारसी परिधानों की डिजाइन पर सुर सजाएंगे गजल गायक जसविंदर सिंह।
आमिर खान की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ , ‘ये इश्क नहीं आसां’ के लिए गीतों को स्वर देने के बाद ‘कैफी और मैं’ जैसे शो करने वाले जसविंदर इन दिनों फैशन डिजाइन मिती बग्गा के बनारसी वस्त्रों के अनूठे संग्रह पर गुनगुनाने के लिए शहर में हैं। छावनी क्षेत्र के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में फैशन डिजाइनर ने दुबई से आई अपनी सहयोगी ओजस्वी राजे के साथ भविष्य की योजनाओं को साझा किया। बनारस के ही लाजपत नगर में पैदा हुई मिती ने बताया कि वह दुनिया में मशहूर बनारसी साड़ी को शाम-ए-गजल के जरिए लोगों को दिलों से जोड़ने की कोशिश करेंगे। बनारसी वस्त्रों के फैशन पर आधारित उनकी किताब का भी विमोचन होगा। मिती ने बताया कि वह बनारसी करघे पर तैयार कपड़े का कुर्ता-पायजामा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए डिजाइन करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि बनारस जैसा जिंदादिल शहर पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। न तो ऐसे लोग कहीं हैं न तो ऐसा प्यार की कहीं मयस्सर हो पाता।