फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   513 candidates in the school provided counseling BEd

513 अभ्यर्थियों ने कराई बीएड काउंसलिंग

Sat, 11 Jun 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 11 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
513 candidates in the school provided counseling BEd
विद्यापीठ में 513 अभ्यर्थियों ने कराई बीएड काउंसलिंग
बीएड में दाखिले के लिए आठ और नौ जून को ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी मनपसंद कॉलेज न चुन पाने से परेशान है। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से वेबसाइट पर काशी विद्यापीठ समेत कई विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों की सूची अपडेट न हो पाने की वजह से इस तरह की समस्या आ रही है। 
विज्ञापन


 इस बीच पांचवें दिन शुक्रवार को 513 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। जबकि 495 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज विज्ञान संकाय, शिक्षा एवं विधि संकाय में बने केंद्र पर पहले 1058 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी। नियमानुसार प्रमाणपत्रों के सत्यापन, बैंक ड्राफ्ट जमा करने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों के मोबाइल पर पासवर्ड दिया जा रहा है। इसकी मदद से उन्हें मनपसंद कॉलेज चुनना है लेकिन पासवर्ड डालने के बाद भी वेबसाइट पर कॉलेज चुनने की अनुमति नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन


 परेशान अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कि दो दिन पहले काशी विद्यापीठ समेत कई विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों की सूची नहीं दिख रही थी। जिसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालयकी ओर से वेबसाइट अपडेट करने में देरी हुई और 8, 9 जून को काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थी कॉलेज नहीं चुन सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed