फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   50 thousand prize crook arrested in Ballia, illegal weapons and ammunition as well as weapons making equipment recovered

बलिया में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,  अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ ही शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

Tue, 20 Apr 2021 06:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 06:26 PM IST
सार

एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की

विज्ञापन
50 thousand prize crook arrested in Ballia, illegal weapons and ammunition as well as weapons making equipment recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उभाव पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार सुबह हथियार तस्करी में लिप्त शातिर लुटेरे व 50 हजार के इनामी बदमाश टेंगर नट को हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा, रिवाल्वर, कारतूस, अर्द्ध निर्मित तमंचा तथा शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। उस पर कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार को बताया कि पकड़ा गया बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेंद्र नट खरहाटार थाना गड़वार का निवासी है। वह घाघरा नदी के किनारे दियारे क्षेत्र में असलहे बनाती था तथा अपने गिरोह के सदस्यों को सप्लाई करता था। उसके गिरोह में 10-15 लोग हैं, जो बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर में कई जगह चोरी व डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन

पाक्सो एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध थाना लाररोड जनपद देवरिया तथा थाना गगहां जनपद गोरखपुर में पाक्सो एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी दिनों से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर (राजेश मोडक) ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कप्तान ने बताया कि जनपद के पकड़ी, मनियर, रसड़ा, शहर कोतवाली में भी संबंधित धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed