{"_id":"6ae3a865653e2874170eaf2d","slug":"jncu-affiliated-with-unnat-bharat-abhiyan-adopted-five-villages-ballia-news-c-190-1-bal1001-176127-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उन्नत भारत से जुड़ा जेएनसीयू पांच गांवों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उन्नत भारत से जुड़ा जेएनसीयू पांच गांवों को लिया गोद
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उन्नत भारत अभियान के तहत पंजीकरण कराया है।
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में विश्वविद्यालय ग्रामीण समस्याओं की पहचान कर उनके स्थायी समाधान तलाशने में योगदान देगा। अभियान के तहत विश्वविद्यालय ने बेरुआरबारी, चिलकहर, दुबहड़, गड़वार और बसंतपुर एहतमाली सहित पांच गांवों को गोद लिया है। जिला प्रशासन के सहयोग से इन गांवों की समस्याओं और जरूरतों को चिह्नित किया जाएगा। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
अभियान के तहत सतत कृषि, जल संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण ऊर्जा, स्थानीय उद्योगों के विकास और आजीविका संवर्धन पर काम किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयी एवं डिजिटल शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पंजीकरण और समन्वय में डॉ. रजनी चौबे का योगदान रहा। अभियान के लिए डॉ. रजनी चौबे, डॉ. संदीप यादव और डॉ. सौम्या तिवारी को सदस्य बनाया गया है। वहीं, अभिषेक चौबे, शुभम सिंह, प्रशंसा यादव और पूजा यादव छात्र प्रतिनिधि के रूप में पंजीकृत किए गए हैं। संवाद