{"_id":"6ae3a8ac96dd05ea5102d2ce","slug":"the-welcome-for-players-and-guests-will-be-in-keeping-with-the-culture-of-ballia-ballia-news-c-190-1-bal1001-176139-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बलिया की संस्कृति के अनुरूप होगा खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बलिया की संस्कृति के अनुरूप होगा खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत
विज्ञापन
70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टाउन इंटर कालेज में आयोजित बैठक में शामिल स
बलिया। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजन समिति की बैठक हुई।
संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल डॉ. राजेश कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारियों और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव एवं प्रतियोगिता के समन्वयक दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न समितियों के कार्यों और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों, टीम प्रबंधकों, प्रशिक्षकों और अतिथियों का स्वागत बलिया की सांस्कृतिक परंपराओं और अतिथि सत्कार की भावना के अनुरूप किया जाएगा। पिछले वर्ष 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सदस्यों की सराहना करते हुए उन्होंने इस बार भी उसी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया।
-- -- -- -- -- -- -
आवास से लेकर खानपान तक दुरुस्त रहें व्यवस्थाएं
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन से बलिया ने अपनी बेहतर आयोजन क्षमता साबित की थी। इस बार भी सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। खिलाड़ियों और अतिथियों के स्वागत, आवास, खानपान, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और सहयोगियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटने की अपील की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
परिवहन मंत्री को दिया उद्घाटन समारोह का निमंत्रण
बैठक के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए परिवहन मंत्री को आमंत्रित करने के उद्देश्य से उनके प्रतिनिधि हर्ष सिंह और अनुज धर्मेंद्र सिंह को निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान सोनाडीह की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी प्रिया तथा राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निगम और सलोनी को भी अतिथियों के साथ आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के नोडल अधिकारी हिमांशु सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर राकेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दुबहर विशाल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार तथा सह समन्वयक दिनेश प्रसाद, पंकज सिंह, अजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।