{"_id":"5df902f08ebc3e87df028427","slug":"50-people-identified-for-instigating-violence-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में हिंसा भड़काने वाले 50 लोग चिन्हित, 10 हिरासत में, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में हिंसा भड़काने वाले 50 लोग चिन्हित, 10 हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
Tue, 17 Dec 2019 10:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
हिंसा भड़काने के संदिग्ध आरोपित
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान आजमगढ़ शहर कोतवाली और मुबारकपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के लिए पुलिस ने 50 लोगों को चिन्हित किया है। इसमें से दस लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा।
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध-प्रदर्शन शनिवार को शिबली कालेज में शुरू हुआ। सोमवार को धारा-144 लागू होने के बावजूद आक्रोशित लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरती। जिसका परिणाम रहा की इसकी आग मंगलवार को मुबारकपुर में और भड़क गई।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ लोग सोशल साइटों के जरिए भी भड़काऊ पोस्ट किए हैं। ऐसे लोगों की भी पहचान हो चुकी है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने 20 लोगों और मुबारकपुर पुलिस ने 30 लोगों की पहचान की है। इसमें से दस लोग हिरासत में हैं और की तलाश जारी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। एनएसए भी लगाया जाएगा। सभी की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो ग्राफी के जरिए हुई है।