फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   49 teachers from other districts are not allotted school

दूसरे जिलों से आए 49 शिक्षकों को स्कूल आवंटित नहीं

Mon, 05 Apr 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
49 teachers from other districts are not allotted school
वाराणसी। दूसरे जिलों से तबादला लेकर आए 49 शिक्षकों को एक महीने बाद भी स्कूल आवंटित नहीं हो सके हैं। ऐसे में शिक्षक परेशान हैं। उन्हें उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्कूल आवंटित नहीं होने से इनका वेतन भी फंसा हुआ है।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2020 को जारी अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश के बाद विभिन्न जनपदों से आवेदन करने वाले शिक्षक फरवरी में यहां आ गए थे। तकनीकी दिक्कतों की वजह से उन्हें दो दिन का इंतजार करना पड़ा था। जिसके बाद उच्च प्राथमिक स्तर में 19 में से 17 व प्राथमिक में 44 में से 30 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया था। शेष 16 शिक्षकों का वरिष्ठता को लेकर विवाद की वजह से आवंटन रोक दिया गया था। इसके अलावा पारस्परिक स्थानांतरण के तहत 33 शिक्षक वाराणसी भेजे गए थे। सेवा संबंधी तकनीकी दिक्कतों की वजह से निदेशालय के निर्देश पर इनका आवंटन भी रुका हुआ है। इन सभी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मामले में बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिन शिक्षकों का आवंटन रुका हुआ है, उनके बारे में अलग से गाइडलाइन जारी होनी है। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed