{"_id":"600b29a08ebc3e319451ccab","slug":"49-375-new-voters-added-to-final-list-of-panchayat-varanasi-news-vns5706740171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत की अंतिम सूची में जुड़े 49,375 नए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत की अंतिम सूची में जुड़े 49,375 नए मतदाता
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता की अंतिम सूची प्रकाशित की गई। इस बार वोटर लिस्ट में 49,375 नए मतदाता जुड़े हैं। आठों ब्लॉकों को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 52,713 है। जबकि 3338 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनके अलावा सूची में 878 मतदाताओं का सूची में संशोधन किया गया है। यह सूची सभी ब्लॉकों, सरकारी कार्यालयों में भेजी गई है। जहां से मतदाता अपने नाम को देख सकते हैं। मतदाता सूची जारी होने की सूचना के बाद गांवों में आरक्षण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रण विजय सिंह ने कहा कि पंचायत की मतदाता सूची जनता को देखने के लिए जारी की गई है। 25 तक यह पंचायत कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि पंचायत के मतदाता की अंतिम सूची जारी की गई है। बाद में सात गांवों की अधिसूचना जारी हुई थी। जो नगर निगम सीमा में शामिल हो गए थे। वहां के मतदाताओं के नाम के बारे में अंतिम निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग को लेना है। आरक्षण की प्रक्रिया के बारे में अभी शासनादेश नहीं आया है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारी कर ली गई है।
ब्लाक कुल मतदाता बढ़े मतदाता
चिरईगांव 190172 - 6733
चोलापुर 209693- 8549
हरहुआ 179314- 4956
काशी विद्यापीठ 209803 - 6305
पिंडरा 241928 - 5955
बड़ागांव 205889 - 7357
आराजीलाइन 282858 - 6967
सेवापुरी 202943 - 5840
कुल योग 1722600 - 52713