फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   46 pilgrimages of water were then obliterated erased

46 जलतीर्थों का तो नामोनिशां ही मिट गया

Sun, 17 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
46 pilgrimages of water were then obliterated erased
पुष्कर तालाब में बजबजाता सीवेज।
काशी में आस्था के प्रतीक जलतीर्थ संकट में हैं। ‘धूल धूसरित धरोहर’ शृंखला के जरिये पौराणिक कुंडों की खोज यात्रा के दौरान ‘अमर उजाला’ ने सात से अधिक ऐसे जलतीर्थों को पता लगाया जिन्हें पाटकर कॉलोनियां बना दी गई हैं या ज्यादातर हिस्सा कब्जा कर लिया गया है। इनमें शुभोदक कुंड, गुरुधाम कुंड, दुर्वासा कुंड, धन-धानेश्वर कुंड, माता कुंड, हंस तीर्थ कुंड, सूरज कुंड के नाम प्रमुख हैं। एक भी जल तीर्थ ऐसा नहीं मिला जिसका जल आचमन के योग्य बचा हो।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, पौराणिक महत्व के 46 ऐसे जल तीर्थों का पता चला, जिनका नामोनिशां ही मिट चुका है। अब ये कुंड काशी में अतीत का पन्ना बन चुके हैं। हालांकि ‘अमर उजाला’ में यह शृंखला प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने कुछ कुंडों के संरक्षण के लिए पहल भी की। इससे आशा बंधती है कि आगे भी इनकी ओर ध्यान दिया जाएगा। फिलहाल हम इस शृंखला को यहीं विराम देते हैं, इस उम्मीद के साथ कि आने वाले दिनों में ऐसी ही किसी और मुहिम में भी आपके सुझावों की अनमोल थाती की सौगात हमें मिलती रहेगी...।
विज्ञापन


मान्यताओं और रीति-रिवाजों की काशी में पौराणिक कुंडों पर कहीं मेले लगते हैं तो कहीं मुहल्ले मशहूर हैं। परंपराओं के निर्वाह से लेकर जल निकासी की व्यवस्था के विशेषज्ञों का कहना है कि कभी इन कुंडों का निर्माण जल निकासी के मॉडल के रूप में किया गया था। यही वजह थी कि बारिश के दिनों में भी न कहीं जल भराव होता था न तो गंदगी फैलती थी लेकिन अब कुछ मिनटों की बरसात में ही स्थिति नारकीय हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडों के अस्तित्व से खिलवाड़ सिर्फ भू-माफिया ने ही नहीं किया, सरकारी विभाग भी इसमें आगे रहे हैं। नदेसर तालाब की 5.75 एकड़ भूमि पर वीडीए ने सड़क बनवा ली तो दस हजार वर्गफीट में उपासना स्थल और 300 वर्गफीट पर देव स्थान बनवा लिया गया है। माताकुंड तालाब पर लल्लापुरा पुलिस चौकी का निर्माण करा दिया गया है। ओंकालेश्वर महादेव स्थित तीर्थकुंड आराजी नं. 233 पर वीडीए की एकता कालोनी बस गई है। हंसतीर्थ की आराजी नं. 1867, 1868 पर भारत संचार निगम लिमिटेड का कार्यालय और टावर है। तुलसीपुर के कुंड में सामुदायिक केंद्र का भवन बनवा दिया गया है।


छावनी क्षेत्र में पाशपाणि मंदिर के सामने जिस कुंड को नेपाल की महारानी ने 1130 में बनवाया था, वहां अब मल्टीपरपज ग्राउंड बन गया है। इसी तरह गुरुधाम के दो कुंडों को पाटकर कॉलोनी और पार्क बना दिया गया है। नदेसर तालाब, इंगलिशिया लाइन तालाब, 10वीं सदी का ओंकालेश्वर महादेव कुंड, शुभोतक कूप, धूपचंडी का दुर्वासा कुंड, धन-धानेश्वर तीर्थ कुंड, सोनभद्र कुंड, च्यावनेश्वर तीर्थ कुंड, चक्रकुंड समेत पौराणिक महत्व के कई कुंडों को रिस्टोर कराने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था लेकिन स्थिति जस की तस है। काशी की इन धरोहरों का संरक्ष्‍ाण जल्द न हुआ तो ये भी अतीत की बात बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed