फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   43 scientists from IIT BHU among top 2% scientists in world

उपलब्धि: विश्व के टॉप दो फीसदी वैज्ञानिकों में IIT बीएचयू के 43 वैज्ञानिक, प्रो. सरकार पहले नंबर पर

Fri, 27 Sep 2024 05:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:19 PM IST
सार

विश्व के टॉप दो फीसदी वैज्ञानिकों में आईआईटी बीएचयू के 43 वैज्ञानिक शामिल हैं। इनमें प्रो. सरकार पहले नंबर पर हैं। इन वैज्ञानिकों का बीएचयू में सम्मान हुआ।

विज्ञापन
43 scientists from IIT BHU among top 2% scientists in world
आईआईटी बीएचयू में वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में गुरुवार को 43 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। निदेशक कार्यालय में सम्मान समारोह के दौरान बताया गया कि इन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के आंकड़ों में विश्व के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिला है। आईआईटी बीएचयू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर जहर सरकार टॉप पर हैं। 

विज्ञापन


डायरेक्टर प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि ये उपलब्धि हमारे बेहतर काम करने का प्रमाण है। रिसर्च से लेकर शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। स्टैनफोर्ड का ये आंकड़ा, इन वैज्ञानिकों के रिसर्च पेपर्स पर केंद्रित है। प्रो. पात्रा ने बताया कि रैंकिंग इन बातों पर तय होती है कि रिसर्च पेपर्स की संख्या और क्वालिटी कैसी है। साथ ही इनके पब्लिश होने में कितना समय लगता है।
विज्ञापन


इस सूची में प्रोफेसर जहर सरकार, प्रोफेसर योगेश सी. शर्मा, प्रोफेसर मनोज कुमार मंडल, डॉ. प्रांजल चंद्र, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. आरआर साहू, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. सुदीप मुखर्जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर एमएस मुथु, डॉ. प्रवीण सथियामूर्ति, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. अरिंदम इंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर प्रलय मैती, प्रोफेसर सुबीर दास, प्रोफेसर ब्रह्मेश्वर मिश्र, प्रोफेसर राजीव प्रकाश, डॉ. सोमक भट्टाचार्य, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. साम्या बनर्जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. जयंता कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर राजेश कुमार, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर सैयद हादी हसन, डॉ. आशीष कुमार अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर पीके मिश्रा, प्रोफेसर नीरज शर्मा, प्रोफेसर निलय के. मुखोपाध्याय, प्रो. वकील सिंह, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, डॉ. शांतनु दास, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर एपी हरिषा, प्रोफेसर वंदना श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. अविरूप मौलिक, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर नीरज शर्मा, डॉ. विद्या बिनय कारक, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. देवदास घोष, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह, प्रोफेसर सुशांत कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह, नेहा श्रीवास्तव, महिला वैज्ञानिक, अनुज कुमार, रामालिंगा फेलो, मनीष श्रीवास्तव, पोस्ट डॉ. फेलो, मोनिका श्रीवास्तव, महिला वैज्ञानिक, बाघेंंद्र सिंह, पोस्ट डॉ. फेलो, पवन कुमार, पोस्ट डॉ. फेलो शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed