फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   42.33% of students in Varanasi did not have Apaar IDs, causing problems in admissions

Varanasi News: वाराणसी में 42.33 फीसदी छात्रों की नहीं बनी अपार आईडी, प्रवेश में होगी दिक्कत

Mon, 23 Feb 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
42.33% of students in Varanasi did not have Apaar IDs, causing problems in admissions
जिले के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे 42.33 फीसदी यानी 2.87 लाख बच्चों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी अभी तक नहीं बन पाई है। इसे लेकर शासन ने नाराजगी व्यक्त की। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी बीएसए और डीआईओएस को पत्र भेजकर जल्द इसे 100 फीसदी करने को कहा है। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में करीब 6.78 लाख बच्चे हैं। इनमें बेसिक के 1.78 लाख और करीब 5 लाख बच्चे माध्यमिक शिक्षा के हैं। इनमें से 2.87 लाख बच्चे अभी भी अपार आईडी से वंचित हैं। शनिवार को शासन स्तर पर इसकी बैठक हुई जिसमें 42.33 फीसदी बच्चों की अपार आईडी अब तक नहीं बन पाई है। इससे बच्चों का डेटा जुटाना मुश्किल होगा। नई शिक्षा नीति के तहत हर बच्चे की जानकारी अब यू डाइस में पूरी तरह से डिजिटल होगी। छात्र की एक ही आईडी रहेगी। जिसे लेकर छात्र-छात्रों की अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट ) बनाई जा रही है। अपार आइडी के बिना अब स्कूल अपने यहां छात्रों को प्रवेश नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed