फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   416.71 crore district plan proposal for development passed in varanasi

वाराणसीः विकास के लिए 416.71 करोड़ की जिला योजना के प्रस्ताव पास

Fri, 19 Mar 2021 12:19 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 19 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
416.71 crore district plan proposal for development passed in varanasi
वाराणसी में सर्किट हाउस में जिला योजना की बैठक में बोलते हुए नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन । - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मिनट में 416.71 करोड़ रुपये की जिला योजना का प्रस्ताव पास हो गया। खास बात रही कि पिछली बार के जिला योजना के प्रस्ताव और इस बार के जिला योजना के प्रस्ताव बराबर हैं। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में शाम 5:30 बजे शुरू हुई बैठक 6:15 बजे समाप्त हो गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 47 विभागों के प्रस्ताव पढ़े और विस्तार से इनके बारे में बताया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने आपत्ति जताई कि केवल एक ही जनप्रतिनिधि के यहां काम कराया गया। जबकि बाकी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव नहीं लिए गए। इस पर डीएम सपा एमएलसी को संतुष्ट नहीं कर पाए। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि अपनी आपत्ति लिखकर दे दीजिए, इस पर विचार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने रामनगर चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन न लगाने पर सीएमओ से जवाब मांगा। अस्पताल के जर्जर भवन के बारे में पूछा तो डॉ. मृत्युंजय कुमार पीछे बैठे कर्मचारी से पूछने लगे। इस पर मंत्री नाराज हो गए और कहा कि आप यहां क्यों बैठे हैं। जब उन्हीं को जवाब देना है उनको आगे कुर्सी पर बैठाइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिला योजना के सदस्यों के प्रस्ताव पर काम नहीं

सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश के प्रतिनिधि संजय मिश्र ने आपत्ति जताई कि जिला योजना के सदस्यों के प्रस्ताव पर काम नहीं हो रहा है। जबकि दूसरे लोगों का काम कराया गया। अजगरा के विधायक कैलाश सोनकर ने स्कूलों में डेक्स बेंच लगाने की मांग की। पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह ने जल निगम की पानी की टंकियों की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। 

निगम में शामिल गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने आपत्ति की कि उनके विधानसभा के क्रमश: पांच और 27 गांव नगर निगम सीमा में शामिल हो गए हैं। जहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इस पर निगम से जवाब मांगा। वहीं सेवापुरी के 87 गांव में नलकूप की नालियां बनाने की मांग की गई। महिला मंगल दल में संख्या बढ़ाने और रामेश्वर में होम्योपैथिक हॉस्पिटल में सरकारी धन के दुरुपयोग को देखते हुए उसे ढहाने की मांग की गई।

प्रस्ताव में 27.55 प्रतिशत धनराशि एससी-एसटी के लिए
वित्तीय वर्ष 21-22 के लिए 416.71 करोड़ रुपए के जिला योजना के प्रस्ताव पिछली बार के जिला योजना के बराबर है। इसमें एससी एसटी के लिए 27.55 प्रतिशत की धनराशि प्रस्तावित की गई है। जबकि निर्माण कार्यों के लिए 57.85 प्रतिशत की धनराशि प्रस्तावित की गई है। इसमें 305.58 करोड़ रुपए राज्यांश है। जबकि 111.12 करोड़ केंद्रांश हैं। जिला योजना के प्रस्ताव में पुष्टाहार को शामिल नहीं किया गया है।

विभागवार परिव्यय करोड़ रुपए में
  • सड़क एवं पुल 45
  • रोजगार कार्यक्रम 56.65
  • पंचायत राज 57.02
  • नगरीय पेयजल 30.98
  • ग्राम विकास के विशेष कार्यक्रम 17.70
  • एलोपैथी 15.59
  • ग्रामीण आवास 59.87
  • पिछड़ा वर्ग कल्याण 12.77
  • समाज कल्याण सामान्य जाति 17.71
  • दिव्यांग कल्याण 15.04
  • महिला कल्याण 11.12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed