{"_id":"5c8d5e5abdec2213f41349cc","slug":"41552768602-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के मस्ती में बिखरे रिश्तों के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के मस्ती में बिखरे रिश्तों के रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विदुषी महिला मंडल की ओर से शनिवार को आयोजित होली उत्सव में रिश्तों के चटपटे रंग घोलकर प्यार और संवेदनाओं की पिचकारी ने हर किसी के चेहरे पर खुशी बिखेर दी। गोदौलिया स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विदुषियों ने परिवार में नारी के हर रिश्ते को अपनी पोशाक के रंगों से नृत्य व गीत में ढालकर हर किसी को अहसासों से भिगोया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रियंका और रीना अग्रवाल ने साह-बहू के स्नेहिल प्रेम रंग को प्यारा पिया है तुमने दिया है...से की। नम्रता ने जेठानी के खुशी के रंग को वाह-वाह राम जी जोड़ी क्या बनाई... गुनगुनाया। शालिनी शाह ने नई बहू के भावों को पीला रंग से सराबोर ससुराल गेंदा फूल से सहेजा। एकता ने पत्नी के चटक रंग को मेंहदी लगा के आई.. का दमकता लाल रंग दिया। पूजा और मानवी ने मां की ममता के रंग सबसे सुंदर रंग जिससे है सारे रंग ऐसे मां कां शुभ्र वंदन किया...। बेटियों का सुरखाबी अनोखा चमकता-दमकता रंग ये बेटियां तो मांओं की रानियां हैं... को श्वेता और स्वाति ने बयां किया। बहनों के रिश्तों को नमिता, राधा और जया ने, दोस्ती के रंगों को श्वेता, रिंकी, और रश्मि ने रंग दिया। समापन के दौरान विदुषियों ने जोगीरा सारारारा और होली खेलैं रघुबीरा से होली के उल्लास को बिखेरा। नेचुरल ब्यूटी अवार्ड में रनर अप रही दीपाली को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत एकता अग्रवाल, संचालन नमिता व राधा सरीन तथा धन्यवाद ज्ञापन श्वेता मुखर्जी ने किया।