फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कांग्रेस देश रक्षा पर्व के रूप में मनाएगी लोकसभा चुनाव

कांग्रेस देश रक्षा पर्व के रूप में मनाएगी लोकसभा चुनाव

Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस देश रक्षा पर्व के रूप में मनाएगी लोकसभा चुनाव
वाराणसी। लोकसभा चुनाव सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि देश की रक्षा के लिए है। देश की समस्त लोकतांत्रिक संस्थाएं संकट के दौर से गुजर रही हैं। हमें हर हाल में इस लड़ाई को जीतना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को हम देश रक्षा पर्व के रूप में मनाएंगे। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्वी जोन के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कहीं। वह सोमवार को पराड़कर भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुट जाने को कहा। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के हर निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान मिसेज इंडिया इंटरनेशनल रौशनी जायसवाल समेत काफी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व बाजीराव खाड़े ने सर्वप्रथम भारतीय वायु सेना के शहीद सार्जेंट स्व. विशाल कुमार पाण्डेय के हुकुलगंज स्थित आवास पर जाकर परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विजय शंकर पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्त, दिग्विजय सिंह, बैजनाथ सिंह, रितु पाण्डेय, रेखा शर्मा, पूनम कुंडू, गौरव कपूर, मणीन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। पूर्वी जोन के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने काशी में उम्मीदवार के सवाल पर कहा कि जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। सात दिनों के अंदर उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। महागठबंधन के सवाल पर उनका कहना था कि कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाली पार्टियां अगर साथ आती हैं तो उन सभी का स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed