फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम ने मानी मुस्लिम महिलाओं की पेशकश

पीएम ने मानी मुस्लिम महिलाओं की पेशकश

Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
पीएम ने मानी मुस्लिम महिलाओं की पेशकश
वाराणसी। विश्वनाथ धाम में शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं का तैयार किया हुआ ‘स्वर्ण शिखर’ वाला अंगवस्त्रम् धारण किया। काशी आगमन की पूर्व संध्या पर बुनकर महिलाओं ने शिलान्यास के दौरान पीएम से यही अंगवस्त्रम् पहनने की पेशकश की थी। इसे पीएम ने सहर्ष स्वीकार किया और इसे पहनकर ही उन्होंने पूजा-पाठ व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर जरदोजी से तैयार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर वाला अंगवस्त्रम् भेंट करने की तैयारी की गई थी। इसे मुस्लिम महिला बुनकराें ने जरदोजी से तैयार किया था। पहली बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर को चंदापुर स्थित स्वयं सहायता समूह की मुस्लिम महिलाओं शिल्पकार मदीना बीबी व अफ साना ने मास्टर ट्रेनर सादाब आलम के निर्देशन में बनाया। मुस्लिम महिला बुनकरों ने इच्छा जताई कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जब प्रधानमंत्री विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करें तो इस अंगवस्त्रम् को उन्हें भेंट किया जाए। उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। वहीं दूसरी ओर बड़ा लालपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम को आजीविका मिशन के लोगो वाला अंगवस्त्रम् व कृष्ण की फ्रेमयुक्त प्रतिमा भेंट किए। अंगवस्त्रम् को तरन्नुम, दिव्या, रेशमा, आफ रीन ने तैयार किया है। जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लोगो और उसके नाम को कैलीग्राफ ी विधि से तैयार किया गया है। जीआई विशेषज्ञ ने प्रधानमंत्री को प्रदर्शनी में लगे स्टालों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed