{"_id":"5c82d42fbdec221420473749","slug":"41552077871-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सशक्तीकरण के संदेश के साथ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सशक्तीकरण के संदेश के साथ निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई घ के सात दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर प्रदर्शनी से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस दौरान शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय जंगमपुर से जागरूकता रैली निकालकर स्वयं सेविकाओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दीपाली यादव के देखरेख में चल रहे शिविर में शत प्रतिशत मतदान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता आदि के प्रति जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मैनेजमेंट स्टडीज की प्रो. ऊषा किरण ने महिलाओं को समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के उद्देश्य से आवाज उठाने का आह्वान किया। राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रो. सोनाली सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। इनके प्रति सोच बदलने की जरूरत है। पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने नारी शोषण, कन्या भ्रूण हत्या सहित अन्य बुराईयों पर प्रहार किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक वंदना तिवारी, सूरज दीक्षित, आयुष सिंह, अंशिका तिवारी, उत्कर्ष, पुनीत, सीमांकन आदि मौजूद रहे।