फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हैदराबाद में सुरक्षा का पाठ पढ़ेगी वाराणसी पुलिस

हैदराबाद में सुरक्षा का पाठ पढ़ेगी वाराणसी पुलिस

Fri, 04 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद में सुरक्षा का पाठ पढ़ेगी वाराणसी पुलिस
वाराणसी। 21 से 23 जनवरी के बीच काशी आ रहे प्रवासी भारतीयों के प्रति पुलिस का व्यवहार सद्भावना पूर्ण हो। उनसे बातचीत करने या उनकी समस्या सुनकर समाधान करने में दिक्कत न आए। पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान चुस्त-दुरुस्त दिखें और हाव-भाव के साथ ही उनकी यूनिफार्म सलीके से रहे। अत्याधुनिक उपकरणों के संचालन में दिक्कत न आए और तलाशी इस तरह से ली जाए कि अव्यवस्था न फैले। इसके लिए सीओ पिंडरा के नेतृत्व में जिले के चार इंस्पेक्टर और 15 दरोगा छह दिवसीय कैप्सूल कोर्स के लिए छह जनवरी को हैदराबाद के हाकिमपेट स्थित राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी जाएंगे।
विज्ञापन

सात से 12 जनवरी तक पुलिसकर्मी वहां व्यवहार, यूनिफार्म, अत्याधुनिक उपकरणों के संचालन, निगरानी और तलाशी का प्रशिक्षण लेंगे। 13 जनवरी को वापस आने के बाद यह प्रशिक्षित दल जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पुलिस का व्यवहार और कामकाज का तरीका ऐसा रहे कि दुनिया भर में वाहवाही हो। इसके मद्देनजर जिले के चुनिंदा पुलिसकर्मियों को बीते महीने एएसपी डॉ. अनिल कुमार, सीओ पिंडरा सुरेंद्र और सीओ बड़ागांव प्रीति त्रिपाठी ने तीन दिन का प्रशिक्षण दिया था। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के बाद अब चुनिंदा 20 पुलिसकर्मियों का दल हाकिमपेट जाएगा।
विज्ञापन

-----------
अकादमी उत्कृष्ट केंद्र के रूप में मान्य
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का प्रीमियर ट्रेनिंग सेंटर राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी आठ दिसंबर, 1990 को अस्तित्व में आया था। औद्योगिक सुरक्षा में उत्कृष्ट केंद्र के रूप में मान्य इस अकादमी का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा और प्रबंधन, विमानन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर्मी तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed