फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ब्लोवर लगाकर सो रहे, ठिठुर रहे राहगीर

ब्लोवर लगाकर सो रहे, ठिठुर रहे राहगीर

Mon, 24 Dec 2018 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
ब्लोवर लगाकर सो रहे, ठिठुर रहे राहगीर
वाराणसी। ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने तो बजट जारी कर दिया, लेकिन ब्लोवर लगाकर सो रहे साहब की लापरवाही से अलाव की व्यवस्था कहीं भी ठीक नजर नहीं आई। राहगीर अब भी ठंडी रातों में ठिठुर रहे हैं। रविवार रात दस बजे के बाद अमर उजाला की टीम रैन बसेरा की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने निकली तो नजारा हैरान कर देने वाला मिला, लेकिन साहब को शायद कुछ भी नजर नहीं आता, इसीलिए वह हकीकत से मुंह फेर रहे हैं।
विज्ञापन

रैन बसेरा के बाहर छोटी-छोटी लकड़ियां जल रही थीं। दरवाजा बंद कर रैन बसेरे के अंदर कर्मचारी राम सूरत सो रहा था। आवाज देने पर किसी तरह उठा और दरवाजा खोला। अंदर उसके अलावा दो और लोग अंदर सो रहे थे। गंदे हो चुके रजाई और गद्दे के सहारे वे ठंड से बचाव कर रहे थे। पूछने पर दोनों ने अपना नाम अमित कुमार और वीरेंद्र कुमार निवासी आजमगढ़ बताया। वह दवा लेने आए थे और देर होने से घर नहीं जा सके थे।
विज्ञापन

नगर निगम के इस रैन बसेरे में एनजीओ का कर्मचारी जय धारिया रजिस्टर लेकर सो रहा था। उसकी बाइक रैन बसेरे के अंदर खड़ी थी। यहां एक भी व्यक्ति नहीं सो रहा था। हालांकि बाहर रजाई और गद्दा बिछाकर एक व्यक्ति सो रहा था। उसने बताया कि कमरे में दम घुटता है, इसलिए वह बाहर ही सो रहा था। रजिस्टर देखने पर पता चला कि दो दिन पहले चार लोग वहां ठहरे थे। यहां भी रजाई और गद्दे इतने गंदे थे कि पूछिए मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरे का गेट बाहर से बंद था। काफी देर आवाज देने पर वहां तैनात कर्मचारी ने गेट खोला। पहले तो धमक जमाई, लेकिन कैमरा देख सब कुछ समझ गया। खुद का नाम मनोज गौतम बताने वाला यह कर्मचारी रैन बसेरे के कार्यालय में हीटर लगाकर सो रहा था। रजिस्टर देखने पर अधिकांश नाम कागजी लगे, क्योंकि रजिस्टर में अंकित फार्मेट के हिसाब से इंट्री ही नहीं की गई थी।
स्टेशन के बाहर लोग ठंड से परेशान थे। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा देने के बाद गोरखपुर जाने के लिए करीब 25-30 लोग पुलिस बूथ के बगल में जल रहे अलाव पर कब्जा जमाए थे। उन्होंने बताया कि वे चौरी-चौरा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं जो निर्धारित समय से एक घंटे देरी से रात करीब डेढ़ बजे आएगी। उधर, परिसर में बहुत से गरीब तबके के लोग जमीन पर ही सो रहे थे। कुछ के बगल में कुत्ते सोते और बैठे नजर आए। गरीब तबके के कुछ परिवार कचरे में मिले कपड़ों को जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। पूछने पर बताया कि यहां इस बार लकड़ी आई ही नहीं।

लहर तारा गेट नंबर चार पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसके लिए करीब आठ-नौ माह से सेतु निगम ने नगर निगम के रैन बसेरे के एक कमरे को ही अपना दफ्तर बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed