फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ी गलन

10 के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ी गलन

Sun, 09 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
10 के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ी गलन
वाराणसी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में तीन गुने का अंतर होने के चलते रात में गलन बढ़ जा रही है। इस उतार चढ़ाव से लोगों को रात में अधिक डंडक का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। सूर्य की गर्मी से दिन का तापमान सामान्य रह रहा है लेकिन रात में अब तो 10 डिग्री से भी नीचे आ जाने के कारण लोगों को गलन का एहसास हो रहा है। शनिवार का भी अधिकतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम 9.6 सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। कोल्ड फ्रंट के असर के चलते ठंड बढ़ रही है। वहां से आने वाली हवाआें का असर पश्चिमी इलाकों के साथ पूर्वांचल के इलाकों में भी पड़ रहा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि हिमालय में हो रही बर्फबारी का असर है आगे और भी तापमान नीचे आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed