{"_id":"5bef25ecbdec2269602c6081","slug":"41542399468-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी आए पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी आए पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। विशेष विमान से आए पीएम मोदी 18 मिनट रुकने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। इससे पहले भाजपा संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे। कुछ मिनट रुकने के बाद 10:48 बजे वह सेना के हेलीकॉप्टर से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनावी रैली को संबोधित करने निकल गए। अंबिकापुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद में पीएम मोदी वाराणसी हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो गए। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय कुमार मीणा, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इससे पहले पुलिस लाइन से एयरपोर्ट तक फ्लीट रिहर्सल किया गया और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।