{"_id":"5bcb8e9fbdec2269ba10bdce","slug":"41540066975-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में खादी के उत्पादों को प्रवासियों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए खादी ग्राम स्थापित किया जाएगा। ऐढ़े गांव में बनने वाले प्रवासी ग्राम में ही खादी ग्राम बनाया जाएगा। इसमें देशभर के खादी उत्पादों की मदद से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा खादी को दुनिया के अलग अलग देशों में पहुंचाने के रास्ते तलाशे जाएंगे।
जनवरी में होने वाले प्रवासी सम्मेलन के दौरान स्थानीय उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं भी तलाशी जाएगी। इसी के तहत सम्मेलन के आवासीय परिक्षेत्र में खादी ग्राम की स्थापना की जाएगी। इसके लिए देश भर के खादी उत्पादकों को न्यौता भेजा जा रहा है। 100 से ज्यादा खादी उत्पादक यहां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। प्रदर्शनी वाले स्टाल के लिए ऐढ़े गांव में बनने वाले प्रवासी ग्राम में खादी ग्राम बनाया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि विदेशों में खादी उत्पादों की मांग रहती है। ऐसे में प्रवासियों के जरिए निर्यात की ज्यादा संभावनाएं तलाशी जाएंगी। खादी ग्राम के लिए देशभर के उत्पादकों को न्यौता भेजा गया है।