{"_id":"5b918d6a867a55014118d0e5","slug":"41536265578-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नरिया तिराहे पर गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 हजार के इनामी बदमाश लहरतारा निवासी मनोज जायसवाल को गिरफ्तार किया। मनोज के पास से पुलिस ने एक अवैध रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद किए। मनोज वर्ष 2017 से मंडुवाडीह थाने की पुलिस को दुराचार सहित अन्य आरोपों में वांछित था। उस पर एसएसपी की ओर से 12 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी अपनी टीम के दरोगा रामआशीष सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ नरिया तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करौंदी की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ कर भागने लगा। युवक की हरकत देख उस पर शक हुआ तो इंस्पेक्टर लंका और उनकी टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ा तो उसकी शिनाख्त इनामी बदमाश मनोज जायसवाल के तौर पर हुई। पूछताछ मेें मनोज ने बताया कि रिवाल्वर से वह दोस्तों और करीबियों पर धौंस जमाता था।